खेल
क्रिकेट में ‘पॉलिटिकल इंजेक्शन’: एशिया कप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की घोर बेइज्जती हुई तो पाक नेताओं के ‘छाती पर सांप लोटने लगा’

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारतीय क्रिकेटर्स द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हुई घोर बेइज्जती ने पाकिस्तान के हुक्मरानों को भी परेशान कर दिया है। पाकिस्तान की इस इंटरनेशनल बेइज्जती से पाक नेताओं के ‘छाती पर सांप लोटने लगा’ है। पाकिस्तानी के खिलाड़ी से लेकर नेता तक दुखी हैं कि एशिया कप में जीत के बाद भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेटरों से हाथ क्यों नहीं मिलाया। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ समेत कुछ पाकिस्तानी नेताओं को तो मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर की याद आ रही है।
