Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एम.के. केसरिया ने रायपुर शहर में चल रहे गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र-51 में जोन कमिश्नर कार्यलय क्रमांक-4 और 6 का भ्रमण कर संबंधित कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाता सूची और गोश्वारों के रखरखाव की समीक्षा की गई। जोन क्रमांक-4 में 9 तथा जोन क्रमांक-6 में 7 कंप्यूटर ऑपरेटर निरंतर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जुटे हुए हैं। इस संबंध में जानकारी क्रमश: जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव एवं श्री हितेन्द्र यादव द्वारा दी गई। श्री केसरिया ने रायपुर शहर में हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *