Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की एक और बड़ी सौगात, जिले की 10 सड़कों के लिए 31 करोड़ 91 लाख रुपए की मंजूरी

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार… जशपुरनगर । नववर्ष की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले जिलेवासियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है।प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 10 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन हेतु कुल 31 करोड़ 91 लाख रुपए की बड़ी राशि स्वीकृत की है।वर्षों से लंबित ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है और उन्होंने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार जताया है। स्वीकृत सड़कों में जिले के मुड़ापारा के एनएच-43 रोड से चर्चपारा होते हुए सुकबासुपारा तक 2 करोड़ 47 लाख 97 हजार रुपए, ग्राम पंचायत कछार से सरपंच बस्ती चौक पक्की सड़क से तिरसोठ तक 3 करोड़ 41 लाख रुपए, कांसाबेल के डांडपानी से खूटेरा पहुंच मार्ग के लिए 4 करोड़ 52 लाख रुपए, पाले पखना से जुनवाईंन पहुंच मार्ग के लिए 4 करोड़ 68 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।इसी तरह कांसाबेल के सेमरकछार भट्टीटोली से लपई पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 69 लाख रुपए, ग्राम पंचायत कर्रबेवरा से पखनापारा माड़ो गुफा तक पहुंच मार्ग के लिए 1 करोड़ 88 लाख रुपए, ग्राम पंचायत घरजियाबथान के ठाकुर मुड़ा से रघुनाथपुर जोड़ा तालाब मार्ग के लिए 2 करोड़ 61 लाख रुपए, ग्राम पंचायत पाकरगांव से तुरवाआमा होते हुए चौराआमा पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 61 लाख रुपए, ग्राम पंचायत भगरपुर से भगोरा पहुंच मार्ग के लिए 4 करोड़ 60 लाख रुपए तथा अटल चौक से पंडरीपानी होते हुए तिलंगा पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 43 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा विकास को नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए साल से पहले जिले को विकास की बड़ी सौगात देकर उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *